Brahmastra। ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा । रिलीज़ से पहले ही रनवीर कपूर के कारण विवोदों का बनी हिस्सा, कहीं यह फिल्म प्रमोशन का हिस्सा तो नहीं

कब होगी ब्रह्मास्त्र मूवी रिलीज़

जहाँ एक तरफ ब्रह्मास्त्र फिल्म के रिलीज़ की तैयारी जोर शोर से चल रही है वही ब्रह्मास्त्र फिल्म को लेकर विवाद भी खड़े हो रहे हैं। वही बॉलीवुड के गलियारों से चर्चा सुनें तो लोगो का कहना है कि यह फिल्म प्रमोशन का भी हिस्सा हो सकता है।

रनवीर कपूर और आलिया भट्ट के अभिनय से परिपूर्ण यह फिल्म 9 सितम्बर शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ होने को तैयार हो चुकी है। वही कुछ हिन्दू संगठनो ने इसका वॉयकोट करने की तैयारी कर रखी है।

आखिर क्यों हो रहा ब्रह्मास्त्र फिल्म का विरोध

हिन्दू संगठनो का कहना है की जिस अभिनेता ने 2011 में बीफ खाने को लेकर अपना बयान दिया था,  वह बहुत शर्मनाक है। जहाँ हिन्दुओं में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, वहीँ रनवीर कपूर द्वारा पूर्व में दिए गाय के मांस अथवा बीफ को खाने वाले वयानों को लेकर वॉयकोट करने की तैयारी हिन्दू संगठनो द्वारा की जा रही है।

हिन्दुओं में मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है और उसे माता का दर्जा प्राप्त है इसलिए उसका अपमान करने वाले को माफ़ नहीं किया जा सकता।

आखिर रनवीर कपूर क्यों नहीं कर पाए महाकाल के दर्शन

ब्रह्मास्त्र की सफलता को लेकर महाकाल के आशीर्वाद की अभिलाषा से रनवीर कपूर और अलिया भट्ट ने अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन आये परन्तु रनवीर कपूर के 2011  के बयान की वजह से उन्हें उज्जैन महाकाल के मंदिर के बाहर हिन्दू संगठनों द्वारा भारी विरोध हुआ। प्रदर्शनकारीओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को बल का प्रयोग करना पड़ा।

ब्रह्मास्त्र

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रनवीर कपूर को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। रनवीर कपूर और अलिया भट्ट को बिना दर्शन के ही वापिस होना पड़ा। जिसे लेकर भी बॉलीवुड के गलियारों में काफी हलचल रही।

ब्रह्मास्त्र का निर्देशन किसने किया है

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक अस्त्र की है। जो अस्त्रों का अस्त्र ब्रह्मास्त्र है जो दुनिया का सबसे पॉवर फुल अस्त्र है। पुरानी कथाओं की मानें तो ब्रह्मास्त्र अगर एक बार चल जाये तो अपने लक्ष्य को नष्ट किया बिना वापिस नहीं होता था।

क्या है ब्रह्मास्त्र फिल्म की कहानी

ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर का संज्ञान अगर हम लें तो यह एक ऐसे लड़के शिवा की कहानी है। जो ब्रह्मास्त्र की तरह शक्तियों का स्वामी है। यह फिल्म में शिवा द्वारा बुरी शक्तियों पर विजय की कहानी है।

मुख्य भूमिका में कौन कौन अभिनेता है फिल्म में

ब्रह्मास्त्र फिल्म में रनवीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मोनी रॉय आदि मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। वही अगर हम विलेन की बात करें तो उसे सौरभ गुर्जर ने निभाया है। मोनी रॉय भी इस फिल्म में नेगेटिव रोल निभाती नजर आयेंगी।

किन भाषाओँ में रिलीज़ होगी ब्रह्मास्त्र

फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होने के लिए तैयार की गयी गयी है। जो सम्पूर्ण भारत में एक साथ 9 सितम्बर को रिलीज़ की जाएगी।

कौन है ब्रह्मास्त्र मूवी के डिस्ट्रीब्यूटर

इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन स्टार स्टूडियोज, वाल्ट डिज्नी स्टूडियोज एवं मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है।

आखिर क्यों है ब्रह्मास्त्र फिल्म की इतनी हाइप

जानकारों की मानें तो 2022 की अब तक की सबसे ब्लाकबस्टर मूवी होने का तमगा लेते हुए नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकलन किया जाये तो यह फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग होगी फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 25 करोड़ का होने का अनुमान है।

फिल्म इस वजह से भी चर्चा में है क्योकि फिल्म को लेकर 2014 से तैयारी चल रही थी जो अब 2022 में पूर्ण हो पायी है। फिल्म की शूटिंग को लेकर बात करें तो विदेशों के साथ इंडिया में भी इसकी शूटिंग हुई है।कुल मिलाकर दर्शकों को फिल्म का इन्तजार है और यह इंतजार ख़त्म होने में बस कुछ ही पल शेष बचे हैं।

ब्रह्मास्त्र फिल्म की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें …………