Tag: पर्यावरण दिवस

World Environment Day 2023: नहीं मानी आज की पीढ़ी तो दुष्परिणाम भुगतेगी आने वाली पीढ़ी
देश

World Environment Day 2023: नहीं मानी आज की पीढ़ी तो दुष्परिणाम भुगतेगी आने वाली पीढ़ी

World Environment Day 2023: जहां विश्व के अनेक देशों में हर साल की तरह विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जायेगा। वहीं जहाँ के आप निवासी हैं  वहां भी इसको बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर एक बार फिर लोग इकठ्ठे होंगे और वही हर साल की तरह बड़ी बड़ी बातें करेंगे और अपने घरों पर चले जायेंगे। इसी तरह के हालात आपके स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी देखे जायेंगे। लेकिन कोई भी आपके आसपास में व्याप्त प्रदूषण की समस्याओं को लेकर बात नही करेगा। नाही इस बात पर कोई चर्चा होगी कि आसपास में हो रहे प्रदूषण और पर्यावरण के खिलवाड़ को किस तरह से रोका जाए।आज किया जाएगा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रकृति का स्वरूप प्राकृतिक है मानव अपने सुख सुविधाओं के चलते लगातार प्रकृति के साथ छेड़ छाड़ कर रहा है। दिन प्रतिदिन वह प्रकृति का स्वरूप बिगाड़ने में लगा है। आधुनिकता क...