Bharat Jodo Yatra 7th Sep 22

Sep 7, 2022

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी यात्रा है, यात्रा का उद्देश्य लोगों को एक साथ जोड़कर देश को सशक्त बनाना है

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत राहुल गाँधी द्वारा 7 सितम्बर 2022 से शुरू हो चुकी है

यात्रा में कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अपना योगदान देंगे, यात्रा के दौरान लोगों को खुला आमंत्रण पार्टी के साथ जुड़ने के लिए दिया जा रहा है

भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी, यात्रा को समाप्त करने में लगभग 5 महीने लगेंगे

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगभग 3570 किमी की दूरी तय की जायेगी.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी किसी होटल में नहीं रुकेंगे और सम्पूर्ण यात्रा को साधारण तरीके से समाप्त करेंगे

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी रात्रि विश्राम के लिए कंटेनर में रुकेंगे

भारत जोड़ो यात्रा का समापन 150 दिन में 12 राज्यों से होते हुए कश्मीर में होगा